☜ Click Here to Star Rating


डीग के जुरहरा थाना क्षेत्र में फसल काटने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 8 लोगों को धारदार ​हथियार हमला कर घायल कर दिया।

डीग के जुरहरा थाना क्षेत्र में सरकारी चारागाह की जमीन पर अवैध खेती को लेकर हिंसा हुई। लोहागढ़ गांव की 5 बीघा सामुदायिक चारागाह पर केशव पक्ष ने अवैध कब्जा कर फसल उगा ली थी।

.

वेदराम और जलसिंह ने इस मामले में एसडीएम से शिकायत की थी। एसडीएम ने केशव पक्ष को इस जमीन पर खेती करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद केशव पक्ष ने फसल काटनी शुरू कर दी।

घायलों को इलाज के लिए भरतपुर रेफर किया गया।

घायलों को इलाज के लिए भरतपुर रेफर किया गया।

वेदराम और जलसिंह ने जब फसल काटने का विरोध किया तो केशव पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में वेदराम पक्ष के जलसिंह, वेदराम, कृष्ण, जसमत, भागवती, भजन लाल समेत दो अन्य लोग घायल हुए। हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जुरहरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading