![]()
मानपुर-सिकराय रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गुढ़ाचंद्रजी निवासी संतोष गुप्ता अपनी बाइक से मानपुर से गुढ़ाचंद्रजी करौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिकराय से मानपुर की तरफ आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
.
हादसे में संतोष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। मानपुर थाना पुलिस बीट ऑफिसर लालाराम के ने बताया कि घायल युवक को पहले प्राथमिक उपचार दिया गया।
उसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दौसा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments