☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार कपड़ा व्यापारी को कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 3 बजे खाखड़ी गांव स्थित नेशनल हाईवे की है।

.

सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और गोगुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गोगुंदा सरकारी अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान केशुलाल भोगर(60) निवासी ढोल, गोगुंदा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वे अपने गांव ढोल से गोगुंदा मुख्यालय अपने किसी परिचित से मिलने आए थे। मिलकर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। इधर, पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान केशुलाल भोगर(60) निवासी ढोल, गोगुंदा के रूप में हुई है।

मृतक की पहचान केशुलाल भोगर(60) निवासी ढोल, गोगुंदा के रूप में हुई है।

सूरत से नवरात्र में घर आए थे केशुलाल मृतक केशुलाल सूरत में कपड़ा व्यापारी हैं। वे नवरात्र के अवसर पर कुछ दिन पहले ही सूरत से अपने गांव आए हुए थे। शुक्रवार को गोगुंदा लौटते समय पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे स्कूटी से उछलकर करीब 5 मीटर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे ठेकेदार की लापरवाही इस हादसे की बड़ी वजह बनी। हाईवे पर सड़क की खुदाई कर यातायात को एक तरफ मोड़ दिया गया था। जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। आए दिन हाईवे पर हादसे हो रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading