![]()
अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपए नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित जब अपनी वापस कार के पास पहुंचा तो शीशा टूटा देख हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित
पीड़ित विक्रांत जैन ने बताया कि वह अपनी पत्नी और ससुर के साथ एसबीआई बैंक से एफडी तुड़वाकर 10 लाख रुपए नगदी विड्रोल करवाई थी। इसके बाद वह सूचना केंद्र चौराहा एचडीएफसी बैंक के बाहर अपनी कार खड़ी कर काम से गए हुए थे। कुछ देर बाद वापस पहुंचे तो आगे गेट का शीशा टूटा हुआ था।
बदमाशों के द्वारा डैशबोर्ड से करीब 10 लाख रुपए चोरी कर फरार हो गए। इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments