☜ Click Here to Star Rating



चाचा के कहने पर नाबालिग भतीजे ने पड़ौसी नाबालिग युवक के माथे पर कट्टा लगाकर चलाई थी गोली, दोनों को सजा, 50-50 हजार जुर्माना भी लगाया।

भरतपुर के जिला सेशन न्यायाधीश ने 5 साल पहले नाबालिग के मर्डर के मामले में एक नाबालिग और उसके चाचा को सजा सुनाई है। नाबालिग को 10 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माना वहीं नाबालिग के चाचा को 15 साल की सजा और 60 हजार जुर्माना लगाया है। आरोपी चाचा ने अप

.

सुबह कट्टा और कारतूस लेकर घूम रहा था आरोपी

लोक अभियोजक नरेश सेन ने बताया की 27 जुलाई 2020 को जयपाल निवासी बिजलीघर ने मथुरा गेट थाने में एक FIR दी थी। जिसमें बताया गया था की 27 जुलाई सुबह 8 बजे की घटना है। मेरा पड़ौसी बबलू उर्फ़ विष्णु देसी कट्टा और दो कारतूस लेकर मोहल्ले में घूम रहा था। वह मोहल्ले में लोगों से कह रहा था कि आज इस कट्टे से किसी का मर्डर होगा। आसपास के लोगों ने उसे समझाया और उसे घर भेज दिया। उसी दिन 8 बजकर 45 मिनट पर बबलू का नाबालिग भतीजा मेरे बेटे यशवंत (12) और मेरे भतीजे कौशल (12) को घर पर बुलाने आया।

नाबालिग ने यशवंत के माथे पर कट्टा रखकर चलाई गोली

बबलू के नाबालिग ने दोनों से कहा तुम्हें मेरे चाचा बबलू घर पर बुला रहे हैं। यशवंत और कौशल दोनों बबलू के घर चले गए। घर पर बबलू के साथ उसके परिवार का सदस्य महावीर भी मौजूद था। दोनों के घर पहुंचते ही बबलू ने अपने नाबालिग भतीजे के हाथ में कट्टा दे दिया। उसके बाद बबलू ने अपने नाबालिग भतीजे से कहा की वह यशवंत के माथे पर कट्टा रखकर उसे चला दे। नाबालिग ने कट्टा चला दिया। गोली यशवंत के माथे से पार निकल गई।

गोली चलने की आवाज सुन नाबालिग के परिजन पहुंचे बबलू के घर

जैसे ही हमने गोली चलने की आवाज सुनी तो, हम सभी तुरंत बबलू के घर पहुंचे। वहां से देखा महावीर और बबलू वहां खड़े हुए हैं। नाबालिग के हाथ में कट्टा लगा हुआ था। यशवंत जमीन पर पड़ा था। तुरंत उसे आरबीएम अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

चाचा भतीजे को माना दोषी

आज इस मामले में सेशन न्यायाधीश केशव देव कौशिक ने नाबालिग और बबलू को दोषी मानते हुए बबलू को 15 साल की सजा और 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया है वहीं नाबालिग को 10 साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले में 18 गवाह और 26 दस्तावेज पेश किये गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading