ब्यावर में आयोजित रोजगार मेले में 77 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र और वेलकम किट दिए गए।
ब्यावर के राठी पेवेलियन, सुभाष उद्यान में गुरुवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री की बांसवाड़ा यात्रा का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
मेले में 77 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र और वेलकम किट दिए गए। इन युवाओं का चयन विभिन्न विभागों में हुआ है। स्किल डेवलपमेंट, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास और पीएचईडी विभाग में जूनियर इंस्ट्रक्टर, एलडीसी, लैब अटेंडेंट और जूनियर इंजीनियर के पदों पर इनकी नियुक्तियां की गईं।
कार्यक्रम में प्राथमिक सहकारी साख समितियों, डेयरी संचालकों और राजीविका समूहों की सक्रिय भागीदारी रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी और महिला-बाल विकास विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

PM मोदी के बांसवाड़ा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि।
विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया और जिला कलेक्टर कमल राम मीना समेत कई अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक रावत ने नए कर्मचारियों का स्वागत किया और प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गांव-गांव तक पहुंचा। ग्राम पंचायत मुख्यालयों के भारत निर्माण सेवा केंद्रों में ई-मित्र प्लस मशीनों के जरिए लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments