उदयपुर के होटल में रेव पार्टी कर रहे 50 युवक-युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें 11 लड़कियां और 39 लड़के शामिल हैं। पुलिस ने दावा किया कि बर्थ डे पार्टी की आड़ में यह पार्टी की जा रही थी।
महंगी शराब और नशे की अन्य सामग्री भी परोसी जा रही थी। पार्टी के लिए दूसरे राज्यों से भी लड़कियों को बुलाया गया था। फिलहाल पुलिस अधिकारी जानकारी देने से बच रही है। गिर्वा डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ खुद रात से मौके पर मौजूद हैं।
15 घंटे से कार्रवाई जारी डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया- पुलिस ने शनिवार (2 अगस्त) की रात 11:30 बजे नाई इलाके के कोडियात रोड स्थित होटल गणेश में दबिश दी। कार्रवाई रविवार दोपहर बाद तक जारी थी। पुलिस सादी वर्दी में प्राइवेट बस से रेड डालने गई थी। पुलिसकर्मी बोगस ग्राहक बनकर गए थे।
पुलिस की टीमें होटल में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद सभी आरोपियों को नाई थाने लाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवतियों पर उछाले जा रहे थे नकली नोट बड़ी संख्या में नकली नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो डीजे साउंड की धुन पर लड़कियां डांस कर रही थीं, जिन पर कुछ युवक नकली नोट लुटा रहे थे।

उदयपुर के नाई इलाके के इसी होटल में शनिवार देर रात पुलिस ने छापा मारा था।
छापेमारी के दौरान छत पर छुपे 2 अगस्त की देर रात पुलिस होटल पहुंची। इसकी भनक लगते ही लड़के-लड़कियां छत पर जाकर छिप गए। पुलिस ने इनको हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया कि एक युवक की बर्थडे पार्टी थी। उसी के लिए रेव पार्टी रखी गई थी। पुलिस को होटल के बाहर लग्जरी गाड़ियां खड़ी मिली हैं। आरोप है कि शराब पार्टी की जा रही थी, पर इसके लिए वैध लाइसेंस नहीं लिया गया था।

देर रात पुलिस होटल पहुंची। इसकी भनक लगते ही लड़के-लड़कियां छत पर जाकर छिप गए।
उदयपुर में पहले भी हुई कार्रवाई उदयपुर में 19 जनवरी 2025 को भी पुलिस ने 2 फार्म हाउस पर हो रही रेव पार्टी पर कार्रवाई की थी। यहां से कुल 10 युवती और 18 युवकों को गिरफ्तार किया था। यहां नेपाल से भी लड़कियां बुलाई थीं। ये कार्रवाई माताजी का खेड़ा में पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस और खुमानपुरा स्थित द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस पर की थी। पार्टी में अमेरिकी युवक(NRI) भी शामिल था।
इसके पहले 1 जनवरी 2025 को प्रतापनगर थाना क्षेत्र में होटल केसर विला में न्यू ईयर की रेव पार्टी पर कार्रवाई हुई थी। यहां से 13 युवतियों समेत 40 युवकों को गिरफ्तार किया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments