☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर कलेक्ट्रेट के बाहर मृतक छात्रा श्वेता के लिए प्रदर्शन करते मेडिकल स्टूडेंट्स।

उदयपुर में प्राइवेट डेंटल कॉलेज की BDS फाइनल ईयर की स्टूडेंट के सुसाइड करने के मामले में आज दूसरे दिन भी स्टूडेंट्स कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स ने दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। मृतक छात्रा के चचेरे भाई भी जम्मू-कश्

.

मामले के अनुसार- भीलों का बेदला स्थित पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में संचालित डेंटल कॉलेज की छात्रा श्वेता सिंह (25) ने गुरुवार रात सुसाइड कर लिया था। वह जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थी।

उनके चचेरे भाई शशिकांत उदयपुर शव लेने पहुंचे। उन्होंने कहा- इस संबंध में पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। अब पुलिस सख्त कार्रवाई करें और हमें एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराए।

श्वेता सिंह BDS फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी।

श्वेता सिंह BDS फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी।

न्याय की मांग को लेकर साथ आए स्टूडेंट्स

इधर, कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे स्टूडेंट ने नारेबाजी करते हुए श्वेता सिंह को न्याय दिलाने की मांग की। मीडिया से बातचीत करते हुए श्ववेता के चचेरे भाई शशिकांत ने कहा- सुसाइड नोट में गंभीर आरोप लगाए है। उसमें भगवत और नैनी पर कई आरोप लगाए और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात लिखी गई है।

उन्होंने कहा- हमने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है, दोनों को गिरफ्तार की जाए, एफआईआर की कॉपी हमें दी जाए। इधर, सुखेर पुलिस एमबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्र​क्रिया पूरी करवा रही है।

सुसाइड के लिए उकसाने की धारा में मामला दर्ज मामले को लेकर मृतक श्वेता सिंह के पिता बलवंत सिंह ने सुखेर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बीएनएस की धारा 108 के तहत सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इसमें विशेष रूप से कॉलेज ए​डमिन स्टाफ भगवत उर्फ भगवान सिंह और माही उर्फ नैनी जैन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई है।

थानाधिकारी रवींद्र सिंह चारण ने बताया कि पिता ने रिपोर्ट में बताया कि बेटी ने सुसाइड नोट में इन दोनों द्वारा बार-बार टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। उसकी मौत के लिए कॉलेज स्टाफ जिम्मेदार है। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया है।

घटना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें-

उदयपुर में डेंटल कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड:आरोप लगाया- जो स्टूडेंट पैसे नहीं देता, उसको टॉर्चर करता है स्टाफ; 2 सस्पेंड

उदयपुर में प्राइवेट डेंटल कॉलेज की BDS फाइनल ईयर की स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार रात 11 बजे हॉस्टल में उसकी रूममेट पहुंची तो छात्रा कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिली। उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading