![]()
प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बीएपी के सांसद राजकुमार रोत की भील प्रदेश की मांग करने के मामले में पलटवार किया।
प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी शनिवार को डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नेता और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने सरकार की उपलब्धियो को गिनाया। साथ ही भील प्रदे
प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बीएपी के सांसद राजकुमार रोत की भील प्रदेश की मांग करने के मामले में पलटवार किया। मंत्री ने कहा कि जाति, भाषा और क्षेत्रवाद के नाम पर आज तक न तो कोई राज्य बना है और ना ही बनना चाहिए। हिन्दुस्तान में कई जातियां रहती हैं और कई भाषाएं बोली जाती हैं। अगर जाति और भाषा के नाम पर अलग राज्य बनाने लग जाए तो इससे अलगाववाद पैदा होता है।
उन्होंने सांसद राजकुमार रोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संसद में जाकर कोई भी पोस्टर और नक्शा लहराए। वो भील प्रदेश का जो नक्शा दिखा रहे हैं। उसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश का हिस्सा है। वो माओवाद का और अंग्रेजों के समय का नक्शा है। उन्होंने कहा कि ये सब बोलने वाले सिर्फ मुखौटा हैं। इनके पीछे माओवाद और ईसाइयत सहित अन्य संस्थाएं हैं।
आदिवासियों के नाम पर सिर्फ व्यापार मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने भारत आदिवासी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां अवसरवादी होकर आदिवासियों के नाम पर सिर्फ व्यापार करती हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में कांकरी डूंगरी उपद्रव का जिक्र करते हुए कहा कि उन लोगों ने गरीब और बेरोजगार आदिवासी युवाओं को गुमराह किया। 1167 सीटों के लिए आंदोलन करवाया, जिसमें एसटी, एससी, ओबीसी और जनरल सभी वर्ग की खुली सीटें थीं, लेकिन उन्होंने (बीएपी) ने युवाओं को सही जानकारी नहीं दी और भड़काया। जिस पर वजह से युवा सड़कों पर उतरे। कई सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, लूटपाट हुई, लेकिन उन्होंने रोकने का प्रयास नहीं किया। आज कई बेरोजगार युवाओं पर मुकदमें दर्ज हो गए। वे कोर्ट और पुलिस थानों के चक्कर काट रहे हैं। इस सबकी वजह भड़काने वाले लोग हैं, लेकिन परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
सांसद रोत ने संसद के बाहर दिखाया था पोस्टर बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें वे संसद के बाहर एक पोस्टर लेकर खड़े हैं। पोस्टर पर लिखा है नए राज्य भील प्रदेश की मांग को पूरा करो। साथ ही पोस्ट में लिखा है कि संसद में भील प्रदेश की तख्ती लेकर प्रवेश किया और संसद परिसर में अपनी ऐतिहासिक आवाज को बुलंद किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments