☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर की फतहसागर झील के बीच नेहरू पार्क का ड्रोन से देखिए नजारा।

झीलों की नगरी उदयपुर में फतहसागर झील के बीच नेहरू पार्क का स्वरूप बदल दिया गया है और अब आज से आम जनता और टूरिस्ट के लिए नेहरू पार्क खुल जाएगा। आज इसके शुभारंभ से पहले ड्रोन वीडियो के जरिए नजारा दिखा रहे है।

.

अब नेहरू पार्क टूरिस्ट को और आकर्षित करेगा। उदयपुर विकास प्राधिकरण को जब फतहसागर झील हस्तांतरित हुई उसके बाद नेहरू पार्क का कायाकल्प करने का प्लान बनाया।

करीब साढ़े चार साल बाद आज नेहरू पार्क जनता के​ लिए खुलने जा रहा है। 2 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले नेहरू पार्क में फुटपाथ, ओपन थिएटर, हेरिटेज स्ट्रक्चर, होर्टिकल्चर आदि कार्य किए गए हैं। फतहसागर झील की अधिकतम भराव क्षमता को देखते हुए फुटपाथ के लेवल को भी ऊंचा किया गया है।

फतहसागर झील के बीच नेहरू पार्क के रात का नजारा।

फतहसागर झील के बीच नेहरू पार्क के रात का नजारा।

गार्डन में यह सब होगा गार्डन में म्यूजिकल फाउंटेन, जंगल सीन पार्क, ओपन थियेटर, जहाजनुमा रेस्टोरेंट को नया रूप दिया गया है। पर्यटकों टनल से एंट्री होगी। इसके बाद पणिहारिण उनका स्वागत करेगी। जगह-जगह बनी सुंदर फूलों की क्यारियां सुकन देंगी। ओपन थियरेटर में कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मनोरंजन करेंगी।

अब नेहरू पार्क रानी रोड से जाना होगा उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि अब तक नेहरू पार्क जाने के लिए फतहसागर स्थित गुरूगोविन्द सिंह पार्क के सामने से बोटिंग के जरिए जाना होता था लेकिन अब इस पार्क में जाने के लिए रानी रोड से एंट्री रखी गई है। राजीव गांधी पार्क के पास ओपन जिम पार्क पर बनाई जेटी से अब टूरिस्ट को नेहरू पार्क ले जाया जाएगा। इसके साथ ही रानी रोड की तरफ से बोटिंग की भी शुरुआत होगी। वाहनों की पार्किंग राजीव गांधी स्मृति उद्यान पर की जाएगी।

फतहसागर झीलन के बीच आईलेंड पर नेहरू पार्क।

फतहसागर झीलन के बीच आईलेंड पर नेहरू पार्क।

समय सुबह 9 से 6 बजे तक अभी सुबह 9 से शाम 6 बजे तक का रहेगा समय। आयुक्त जैन ने बताया कि दीपावली त्यौहार के पश्चात् पर्यटन सीजन प्रारम्भ होने से पूर्व उद्यान में म्यूजिकल फाउण्टेन एवं फसाड लाईटिंग का कार्य पूर्ण होने के उपरान्त उद्यान का समय रात्रि 9ः30 बजे तक किया जाएगा, ताकि आने वाले पर्यटक अधिक से अधिक म्यूजिकल फाउण्टेन एवं आकर्षक लाईटिंग का लुत्फ उठा सकें।

वीडियो-फोटो : ताराचंद गवारिया, उदयपुर

तस्वीरों में देखे नेहरू पार्क….

फतहसागर झील के बीच से ऐसे जगमग दिखता नेहरू पार्क।

फतहसागर झील के बीच से ऐसे जगमग दिखता नेहरू पार्क।

नेहरू पार्क के अंदर रात के समय फाउंटेन चलते समय ऐसा रहेगा नजारा।

नेहरू पार्क के अंदर रात के समय फाउंटेन चलते समय ऐसा रहेगा नजारा।

नेहरू पार्क पहुंचते ही स्वागत करेगी पनिहारिण।

नेहरू पार्क पहुंचते ही स्वागत करेगी पनिहारिण।

आगे बढ़ते ही बनाई इस टनल से होगी एंट्री।

आगे बढ़ते ही बनाई इस टनल से होगी एंट्री।

पार्क के अंदर बनाया ओपन थिएटर।

पार्क के अंदर बनाया ओपन थिएटर।

पार्क के एक हिस्से में झील के अंदर ही बना रेस्टोरेंट।

पार्क के एक हिस्से में झील के अंदर ही बना रेस्टोरेंट।

रेस्टोरेंट जहाजनुमा आकार का है।

रेस्टोरेंट जहाजनुमा आकार का है।

नेहरू पार्क पहुंचते ही जेटी (बोटिंग प्लेटफॉर्म) पर पहुंचते ही यहां से एंट्री होगी।

नेहरू पार्क पहुंचते ही जेटी (बोटिंग प्लेटफॉर्म) पर पहुंचते ही यहां से एंट्री होगी।

अंदर की खूबसूरती को बढ़ाया गया है।

अंदर की खूबसूरती को बढ़ाया गया है।

नेहरू पार्क के अंदार झील व्यू प्वाइंट।

नेहरू पार्क के अंदार झील व्यू प्वाइंट।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading