☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में गुरुवार की रात को मन्नत वाले राजा को चढ़ाई 1.55 करोड़ की आंगी।

गणपति महोत्सव के तहत इन दिनों गणपति के श्रृंगार को लेकर भी उत्साह है। गुरुवार की रात को उदयपुर शहर के धानमंडी-मार्शल चौराहा पर 1.55 करोड़ की आंगी तो फतहनगर में एक करोड़ 61 लाख रुपए से फ्रेश नोटों का श्रृंगार किया गया।

.

उदयपुर शहर में न्यू मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से गुरुवार की रात को धानमंडी-मार्शल चौराहा स्थित मन्नत वाले राजा बप्पा को 1 करोड़ 55 लाख की आंगी चढ़ाई। इस अवसर पर बप्पा ने अपने भक्तों को स्वर्णाभूषणों के साथ दर्शन दिए।

मंडल संचालक विशाल जैन ने बताया कि दर्शन खुलते ही गणपति बप्पा मोरिया…. से क्षेत्र गूंज उठा। मन्नत वाले राजा को 500, 200, 100, व 50 रुपये को नोटों की आंगी से सजाया गया।

इस अवसर पर बप्पा को विशेष व्यंजनों को भोग धराया गया। यह रकम कार्यकर्ताओं ने एकत्रित की है, जिसे वापस कर दी जाएगी। इससे पहले दो दिन पहले ही बापू बाजार स्थित उदयपुर चा राजा को 1 करोड़ 51 लाख रुपए की आंगी धराई थी।

उदयपुर के फतहनगर में एक करोड़ 61 लाख रुपए से फ्रेश नोटों का श्रृंगार किया गया।

उदयपुर के फतहनगर में एक करोड़ 61 लाख रुपए से फ्रेश नोटों का श्रृंगार किया गया।

फतहनगर में एक करोड़ 61 लाख की आंगी उदयपुर जिले के फतहनगर में विजय हाइट्स सेवा समिति की ओर से वार्ड नंबर 18 में गणेश चौक में गणेश उत्सव पर इस बार एक करोड़ 61 लाख रुपए से फ्रेश नोटो से आंगी सझाई गई। भुवनेश पूरी ने रात को इस खास दर्शन के लिए फतहनगर-सनवाड़ के अलावा आसपास से भी लोग जुटे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading