☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में 8-10 बदमाशों ने महिला को किडनैप कर लिया। महिला ने 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। मामला खेरोदा थाना क्षेत्र के भटेवर गांव का बुधवार का है।

.

घटना से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है। फुटेज में दो गाड़ियों में बदमाश आते नजर आ रहे हैं और महिला को घसीटते हुए जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले जाते हैं।

थानाधिकारी सुरेश बिश्नोई ने बताया- महिला कोमल (23) और पवन जणवा (25) ने लव मैरिज की थी। महिला के परिजन लव मैरिज को लेकर नाराज चल रहे थे। वे एतराज भी जता चुके थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि नाराजगी के चलते ही महिला का किडनैप किया गया है।

उन्होंने बताया- किडनैप करने आए बदमाशों के साथ महिला का पिता छोगालाल जणवा भी आया था। एक कार का पता लगा लिया है, जो चित्तौडगढ़ की है। टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

अब देखिए, वारदात से जुड़ी 4 PHOTOS…

घर के बाहर दो गाड़ियां आकर रुकी। गाड़ियों से कुछ लोग उतरे और घर की ओर भागे। आस-पास के लोगों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही वे घर के अंदर घुस गए।

घर के बाहर दो गाड़ियां आकर रुकी। गाड़ियों से कुछ लोग उतरे और घर की ओर भागे। आस-पास के लोगों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही वे घर के अंदर घुस गए।

घर में बैठी महिला को बदमाशों ने अचानक घेर लिया। महिला को घसीटते हुए घर से बाहर निकालने लगे।

घर में बैठी महिला को बदमाशों ने अचानक घेर लिया। महिला को घसीटते हुए घर से बाहर निकालने लगे।

बदमाश महिला को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर मौके से फरार हो गए।

बदमाश महिला को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर मौके से फरार हो गए।

आरोपियों ने इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए महज 2 से 3 मिनट का समय लिया।

आरोपियों ने इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए महज 2 से 3 मिनट का समय लिया।

महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत महिला के पति ने थाने में FIR दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया था। तभी घर के बाहर अचानक दो गाड़ियां आकर रुकी। 8 से 10 युवक घर में घुसे और पत्नी कोमल के साथ मारपीट करने लगे। पिता को कमरे में बंद कर दिया। फिर कोमल को जबरन कार में डालकर ले गए।

ये खबर भी पढ़ें…

पुलिसकर्मियों को लात-घूंसे मारे, झाड़ियों में फेंका, VIDEO:पैर पकड़कर घसीटा, महिला को जिंदा जलाने पर पहुंची थी पुलिस

डीग में महिला को जिंदा जलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लोगों ने पुलिसकर्मियों के लातें और घूंसे मारे। झाड़ियों में फेंक दिया और पैर पकड़कर घसीटा। लोगों ने पुलिस की वर्दी तक फाड़ दी। घटना खोह थाना क्षेत्र के गांव ककड़ा की मंगलवार की है। बुधवार को इसका वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading