भीलवाड़ा स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते भाजपाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से उदयपुर चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई रेल सेवा का शुभारंभ करने के बाद उदयपुर चंडीगढ़ ट्रेन पहली बार भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों सहित रेलव
लोको पायलट को खिलाई मिठाई पहनाया साफा
इस दौरान उन्होंने उदयपुर चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट को मिठाई खिलाकर साफा पहन कर उनका सम्मान किया गया और बाद में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत महापौर राकेश पाठक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर शेर सिंह मीणा सहित रेलवे कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोको पायलट का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया
पहली सीधी रेल सेवा शुरू
रेलवे ZRUCC NWR ZONE के सदस्य प्रेम स्वरूप गर्ग ने कहा की विकसित भारत -विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बांसवाड़ा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए पहली सीधी रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
पर्यटन ओर उद्योग को मिलेगा बढ़ेगा
इस अवसर पर भीलवाड़ा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नियमित रेल सेवा का संचालन 27 सितंबर से शुरू होगा। सप्ताह में 2 दिन चलने वाली इस ट्रेन के संचालन से इस ट्रेन के मार्ग में आने वाले स्थानों के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।इस ट्रेन के संचालन से दो प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर व चंडीगढ़ आपस में ट्रेन से सीधे रूप से जुड़ जाएंगे।

नारे लगाकर ट्रेन को भीलवाड़ा से रवाना किया
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments