☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में आज शाम को भारतीय जनता पार्टी की और से विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाले मौन जुलूस में हाथों में तख्तियां लिए भाजपा कार्यकर्ता।

उदयपुर में आज शाम को भारतीय जनता पार्टी की और से विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला गया। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा एवं विभाजन की विभीषिका के नारों पर आधारित तख्तियां लेकर पैदल चले शहीद स्मारक पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

.

टाउन हॉल नगर निगम में कार्यकर्ताओं को धरोहर संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत एवं कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने तिरंगा दिखाकर मौन जुलूस को रवाना किया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक एवं सैनिक परिवार के सदस्य आगे चल रहे थे। इसके बाद भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सामर, शहर पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, मांगीलाल जोशी, पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, किरण तातेड़ आदि चल रहे थे।

मौन जुलूस टाउन हॉल से निकलकर सूरजपोल डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सर्कल से होते हुए बापू बाजार, दिल्ली गेट, टाउन हॉल होते हुए पुन: नगर निगम पहुंचा। मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि शहीद स्मारक पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

उदयपुर के टाउनहॉल से मौन जुलूस को रवाना करते धरोहर संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत एवं कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी

उदयपुर के टाउनहॉल से मौन जुलूस को रवाना करते धरोहर संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत एवं कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी

जुलूस में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे

जुलूस में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे

मौन जुलूस का समापन होने के बाद शहीद स्मारक पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

मौन जुलूस का समापन होने के बाद शहीद स्मारक पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading