कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में पहुंचे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर वोट चोर गद्दी छोड़ विरोध के तहत गुरुवार देर शाम को अलवर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की ओर से मशाल व कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें पूर्व केंन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने असम प्रदेश के एक वार्ड की वाेटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि इसमें काफी डुप्लीकेट नाम मिले हैं। एक ही घर में रहने वाले अलग-अलग समाज के रिश्तेदार कैसे हो सकते हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हमारे पास अलवर लोकसभा सीट पर ही भिवाड़ी का उदाहरण है। भिवाड़ी में एक फ्लैट में कई-कई लोगों के वोट डाले हैं। लोकसभा ही नहीं विधानसभा चुनाव में भी फर्जीवाड़ा किया है। अब चुनाव आयोग कठपूतली बना हुआ है। इसलिए चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा है। इसलिए बीजेपी नेता बोलने में लगे हैं। कर्नाटक में 1 लाख फर्जी वोटर वहां जुड़े हैं। एक तरह से कांग्रेस के वोट काटने में लगे हैं। कांग्रेस को गरीब तबके का व्यक्ति वोट डालता है। लेकिन अब वोट पुनरीक्षण के लिए ऐसे दस्तावेज मांगने में लगे हैं जो काफी लोगों के पास नहीं हैं। यह एक प्रकार से तानाशाही है। जिस प्रकार कांग्रेस के नेतृत्व में देश की आजादी की लड़ाई लड़ी गई। उसी तरह आज देश के लोग वोट चोरी पर राज करने वालों के विरोध में आ गए हैं। राजस्थान में कई सीटों पर जीत का मार्जिन बहुत कम रहा। लोकसभा में 7 जगह हमारा प्रत्याशी जीता है और ये एक जगह जीतकर चुनाव जीत गए। ये सब फर्जीवाड़ा है। हम मतदान करने की डिटेल मांगी है। उस सच्चाई को सार्वजनिक करना चाहिए।
जूली ने कहा कि वाेट देने वाले हर व्यक्ति का अधिकार है। वोट चोरी करने वालों को गद्दी छोड़नी चाहिए। देश में जिस तरह का माहौल है उसके अनुसार मोदी को गद्दी छोड़नी चाहिए।

Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments