☜ Click Here to Star Rating

अजमेर में सुबह से ही रिमझिम तो कभी तेज बरसात का दौर जारी है। सड़कों से पानी बह निकला। बीते चार दिन से रिमझिम व बूंदाबांदी जारी है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट हुई और गर्मी से राहत मिली।

.

बीते दिनों से बदले मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। नला बाजार में पानी का बहाव तेज रहा और राहगीरों को परेशानी हुई। बरसात से बचाव के लिए लोगों ने बरसाती कपडे़ व छातों का सहारा लिया।

सिचाई विभाग के अनुसार शनिवार रात आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक 10 एमएम बरसात दर्ज की गई। बीते 24 घंटों 29 एमएम बरसात दर्ज की गई है। अजमेर में रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अजमेर में सुबह हुई बरसात के कारण नला बाजार में पहाड़ी से पानी बहकर आया और ऐसे में बाजार से होता हुआ निकला। इस दौरान यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी हुई।

अजमेर में सुबह हुई बरसात के कारण नला बाजार में पहाड़ी से पानी बहकर आया और ऐसे में बाजार से होता हुआ निकला। इस दौरान यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी हुई।

मौसम विभाग ने 25 अगस्त को बारिश की सम्भावना जताई हैं। पूर्वी राजस्थान के आसपास और एमपी के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से आगामी एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा।

बता दें कि शनिवार को दिन का पारा 27.8 डिग्री से लुढ़ककर 25 डिग्री पर आ गया। दिनभर बूंदाबांदी गिरी। रात को भी बादल छाए रहे। रात का पारा 23.8 डिग्री से 22.2 डिग्री पर आ गया। सुबह वातावरण में 96 व शाम को 96 प्रतिशत आर्द्रता रही।

अजमेर के वैशाली नगर चौपाटी के पास बरसात के दौरान छाता लेकर निकली महिलाएं।

अजमेर के वैशाली नगर चौपाटी के पास बरसात के दौरान छाता लेकर निकली महिलाएं।

रविवार सुबह पुष्कर रोड पर बरसात से बचने के लिए बस शेल्टर का सहारा लिया।

रविवार सुबह पुष्कर रोड पर बरसात से बचने के लिए बस शेल्टर का सहारा लिया।

अजमेर में सुबह से कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात का दौर चला।

अजमेर में सुबह से कभी रिमझिम तो कभी तेज बरसात का दौर चला।

अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे के निकट बरसात के दौरान ऐसे किया बचाव।

अजमेर के बजरंगगढ़ चौराहे के निकट बरसात के दौरान ऐसे किया बचाव।

अजमेर में बरसात के दौरान जरूरी काम होने पर लोग घरों से छाते लेकर निकले।

अजमेर में बरसात के दौरान जरूरी काम होने पर लोग घरों से छाते लेकर निकले।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading