![]()
जयपुर में एक विवाहिता से रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीछा करते हुए पहुंचे परिचित ने अकेला पाकर गलत हरकत की। विरोध करने पर गाली-गलौच कर विवाहिता से मारपीट की। तूंगा थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया- तूंगा की रहने वाली 24 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी को वह जानती है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह खेत में काम से गई थी। पीछा करते हुए आरोपी परिचित भी खेत में पहुंच गया। खेत में अकेला पाकर आरोपी ने उसको पकड़ लिया। जबरदस्ती कर उसके साथ रेप का प्रयास किया।
आरोपी के चुंगल से बचने का प्रयास कर शोर मचाया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर मारपीट की। पकड़े जाने के डर से आरोपी परिचित वहां से भाग निकला। इस बारे में किसी को बताने पर अंजाम बूरा होने की धमकी दी। तूंगा थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments