☜ Click Here to Star Rating


फाइट के दोनों मां बेटी एक दूसरे पर हमलावर हो गई।

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में मंगलवार सुबह एक शानदार लम्हा देखने को मिला। यहां दो टाइग्रेस के बीच टेरिटोरियल फाइट देखने को मिली। रणथम्भौर के जोन नंबर 3 में मंगलवार सुबह यह नजारा देखने को मिला‌, जिसे देखकर सभी पर्यटकों को हो उठे। यहां टी-124 रिद्धि और उसक

.

जोन तीन में भिड़ी मां बेटी

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह की पारी में जोन नंबर तीन में पर्यटक टाइगर सफारी के लिए गए थे। इस दौरान रिद्धि के तीन सब-एडल्ट शावकों में सबसे पहले मीरा और उसकी मां रिद्धि पर्यटकों दिखाई दी, लेकिन कुछ ही देर में दोनों अपने सामने हो गई। यहां मीरा ने बगावत कर अपने मां के इलाके पर कब्जे की कोशिश की। देखते ही देखते यह भिड़ंत खूनी जंग में बदल गई। जिसमें दोनों बाघिनें घायल हो गई। इस टेरोटोरियल फाइट (इलाके के लिए जंग) में रिद्धि की जीत हुई और मीरा ने हार‌ मान ली। वन विभाग की टीम ने बताया कि गाइड विजय मीणा ने इस दुर्लभ और खतरनाक दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया।

रणथम्भौर की पुरानी परंपरा

रणथंभौर में टाइगर डायनेस्टी के इस संघर्ष ने पुराने किस्सों की याद ताजा कर दी है। इससे पहले भी रणथंभौर में मछली, कृष्णा और एरोहेड जैसी बाघिनों के बीच ऐसे ही टेरिटोरियल झगड़े देखे जा चुके हैं। अब वही सिलसिला रिद्धि और मीरा तक जा पहुंचा है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि यह टकराव प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन मां-बेटी के बीच इस तरह की लड़ाई दुर्लभ और दर्दनाक मानी जाती है। रणथंभौर के इस खूनी अध्याय ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जंगल में राज सिर्फ ताकतवर का ही होता है।

बाघिन की उम्र सात साल

बाघिन रिद्धि की उम्र करीब सात है। बाघिन रिद्धि बाघिन ऐरोहेड की बेटी है। साल 2023 में बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया। इनमें से सबसे बड़े फीमेल शावक मीरा के साथ मंगलवार को फाइट हुई थी।

टेरेटोरियल फाइट देखें

फाइट के दौरान पूरा जंगल बाघिनों की दहाड़ से गूंज उठा।

फाइट के दौरान पूरा जंगल बाघिनों की दहाड़ से गूंज उठा।

इस फाइट में दोनों बाघिनों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों घायल हो गई।

इस फाइट में दोनों बाघिनों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों घायल हो गई।

फाइट में बाघिन रिद्धि की जीत हुई और मीरा हार गई।

फाइट में बाघिन रिद्धि की जीत हुई और मीरा हार गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading