![]()
उदयपुर में अब सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से लोगों को हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। झीलों और ग्रीन स्पेस के पास वाले इलाके में सर्दी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है।
.
उदयपुर में न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस हो गया है। आज सुबह शहर में धूप निकली लेकिन सुबह पांच बजे से आठ बजे तक हल्की सर्दी का अहसास रहा।
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 12 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने, धूप निकलने के साथ दिन और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
करीब तीन दिन पहले हुई बारिश के दौरान भी ठंडी हवाओं का दौर चला था और उसके बाद मौसम में ठंडक घुल गई थी। इधर, दो दिन पहले ऋषभदेव क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments