![]()
जयपुर के लाल कोठी थाना पुलिस ने जयपुर में नकली पनीर की खरीद कर उसे बेचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने करधनी और झोटवाड़ा में डेयरी बूथ पर दबिश देकर दो लोगों को डिटेन कर पूछताछ की तो दोनों ने नकली पनीर मंगवाने और उसे आमजन को बेच
लालकोठी थाना सीआई बाबूलाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 8 अगस्त को उनकी टीम ने मुख्य सड़क पर एक पिकअप रोक कर उस से 1800 किलो नकली पनीर रिकवर किया था। इस दौरान नकली पनीर की सप्लाई देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया जिस में 1 मनीष पुत्र शाहबुददीन 2 मुफीद पुत्र हारून 3 शालीम पुत्र जमील थे। तीनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया था कि वह ऑन डिमांड जयपुर में नकली पनीर की सप्लाई किया करते हैं। जिस पर पुलिस टीम ने इन लोगों से नकली पनीर खरीदने वालों के बारे में जानकारी दी। जिस पर पुलिस टीम ने देर रात दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिस में विक्रम सिंह शेखावत उर्फ विक्की(30) पुत्र श्यामसिंह निवासी गांव लखेर थाना चंदवाजी जयपुर ग्रामीण हाल म0न0 12 ग्रीन पार्क सी कालोनी नांगल जैसा बोहरा थाना करधनी और तसलीम (26) पुत्र तैयब मेव निवासी गांव नई बिछोर थाना पुन्हना जिला नुहू हरियाणा हाल प्लाट न० 10 रघुनाथपुरी, बोरिंग रोड, मदीना कालोनी, झोटवाडा थाना झोटवाडा जयपुर गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने अपनी डेयरी बूथ चला रखे हैं जिस में ये लोग नकली पनीर लोगों को सप्लाई किया करते हैं। दोनों से पूछताछ जारी हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments