![]()
अजमेर में एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुष्कर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुष्कर थाना पुलिस के अनुसार एक पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि 2 साल पहले एक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई थी। अगस्त 2025 में युवक ने उसे मिलने बुलाया और पुष्कर के होटल में ले गया। जहां उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह उसके झांसे में आ गई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और बाद में उसे बीच सड़क पर छोड़कर भाग गया। उसने परिवार को फोन कर अपने आपबीती बताई थी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा उसे धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। एक लड़की के द्वारा भी आरोपी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments