बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिले, जिन्हें आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गई है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। पहला शव सुजान गंगा नहर में
मृतक की पहचान पथैना गांव निवासी गंगाराम (52) के रूप में हुई। गंगाराम चार दिन पहले घर से निकले थे और तब से लापता थे। उनके परिजन राम सिंह ने बताया कि गंगाराम भरतपुर में एक बैंड वाले के यहां काम करते थे और घर से कहकर गए थे कि पैसे लेने जा रहे हैं। गंगाराम के जबड़े में कैंसर था और 15 दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ था। उन्हें डॉक्टर ने फिर से इलाज के लिए बुलाया था, लेकिन वह डॉक्टर को दिखाने नहीं गए थे। उनका शव मिलने के बाद परिवार ने उसकी शिनाख्त की।
दूसरा शव शहर के अटल बंद थाना क्षेत्र में हीरादास चौराहे के पास खादी ग्रामोद्योग की दुकान के सामने पाया गया। पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। जांच में मृतक की पहचान अवार गांव थाना कुम्हेर निवासी श्रीचंद के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments