बाड़मेर | पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अक्टूबर माह को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थार महोत्सव 2025 के दौरान आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
एसपी नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम और जागरूकता को लेकर थार महोत्सव में विशेष गतिविधियां आयोजित की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस के निर्देशन में बाड़मेर शहर में वाहन पर साइबर सुरक्षा से संबंधित पोस्टर लगाकर तथा माइक के माध्यम से साइबर जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए।
आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में आयोजित महोत्सव स्थल पर उप अधीक्षक लक्ष्मणसिंह चौधरी, थानाधिकारी सहित पुलिस टीम ने साइबर अपराधों पर प्रदर्शनी लगाई। यहां पर महोत्सव में आए आमजन को पंपलेट बांटे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments