☜ Click Here to Star Rating



वारदात के बाद थाने पर बड़ी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हुई।

आपसी कहासुनी के बाद एक 14 साल के बालक ने दूसरे नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने समझदारी दिखाते हुए हमलावर नाबालिग से चाकू छिन लिया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

.

मामला मांडल कस्बे में शनिवार देर देर रात का है। जहां एक 14 साल के बालक ने मामूली कहासुनी के बाद दूसरे नाबालिग के सीने पर पर चाकू से हमला कर दिया, लेकिन गनीमत रही की चाकू का वार हल्का रहा।

लोगों ने नाबालिग से चाकू छिना घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हमलावर नाबालिग से चाकू छिना और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने आरोपी बालक को थाने में बैठाया और पीड़ित को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल मांडल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के बाद घायल नाबालिग को हार्ट पैन शुरू हो गया ओर उसकी हालत बिगड़ने के चलते उसे भीलवाड़ा रेफर किया। जहां उसका तत्काल इलाज शुरू किया गया।

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग घटना के बाद कस्बे में माहौल गरमा गया, बड़ी संख्या में लोग मांडल अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए ओर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। ऐहतियात के तौर पर भीलवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस बल मांडल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने लोगों को समझाइश करने के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading