चाकूबाजी की घटना के बाद अस्पताल में लगी लोगों की भीड़ और मौके पर मौजूद पुलिस।
टोंक जिला मुख्यालय पर सोमवार देर रात पुरानी टोंक क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में दो नाबालिग लड़के गंभीर घायल हो गए। वारदात 3-4 लड़कों ने की। वे भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। घटना के बाद वे फरार हो गए। वारदात के बाद क्षेत्र में डर का माहौल हो गया। बाद मे
पुरानी टोंक थाना प्रभारी नेमीचंद गोयल ने बताया- थाना क्षेत्र के बाबरों का चौक में सोमवार रात 9 बजे पुरानी रंजिश को लेकर सोलह-सत्रह साल के तीन-चार लड़कों ने दो नाबालिग लड़कों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को जख्मी कर वे फरार हो गए। घायल टोंक शहर के ही अली और फैजान है। घायलों की उम्र भी 16-17 साल बताई जा रही है।

गंभीर घायल होने से दोनों घायलों को जयपुर रैफर किया गया है।
थाना प्रभारी गोयल ने बताया- हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना होना सामने आ रहा है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाकर जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उधर पीड़ित पक्ष की ओर से AIMIM नेता एडवोकेट कासिफ जुबैरी ने बताया- 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो रोड जाम किया जाएगा।
हॉस्पिटल में जुटी लोगों की भीड़
उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सआदत अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने अपना आक्रोश भी व्यक्त किया। कुछ देर लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। अस्पताल और वारदात स्थल के आसपास भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।
डीएसपी सहित तीन थानों का जाब्ता अस्पताल पहुंचा और घायलों का प्राथमिक उपचार करवाकर जयपुर रेफर किया। DSP राजेश विद्यार्थी ने बताया कि इस मामले में जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments