☜ Click Here to Star Rating


काछवा गांव में सभा को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल रविवार देर रात सीकर के काछवा गांव आए। यहां बेनीवाल ने तेजाजी मंदिर के लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान बेनीवाल ने सभा को भी संबोधित किया। बेनीवाल ने कहा कि हमारे समाज के 80-80 सा

.

2018 में साधन-संसाधन नहीं थे

बेनीवाल ने कहा कि यह बात में 2018 में साधन और संसाधन नहीं थे। कुछ नेता बीच मजधार में छोड़कर चले गए थे,हम अकेले लड़ते रहे और आप हमारे साथ थे। लेकिन मुझे कोई गिला शिकवा नहीं। 18 से 28 हो जाएगी, 10 साल ही तो उम्र बढ़ेगी।

नेता बीजेपी के चाटुकार हो गए

बेनीवाल ने कहा कि हरियाणा,उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं ने कहा कि हमारे विधायक,सांसदों को तो जंग लग गई,हमारे नेता तो बीजेपी के चाटुकार हो गए। हनुमान आप मोदी का साथ छोड़ो तो किसान कौम का सम्मान बढ़ सकता है। हनुमान बेनीवाल ने मंत्री पद को ठोकर मारी,शाहजहांपुर बॉर्डर जाम कर दिया।

बेनीवाल की सभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

बेनीवाल की सभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

दूल्हा ढंग का हो तो मैं बाराती बन जाऊंगा

राजस्थान में मुख्यमंत्री जाट होना चाहिए। यह बयान राजस्थान की राजनीति में देने वाला इकलौता नागौर सांसद है। बेनीवाल ने कहा कि यदि दूल्हा ढंग का हो तो मैं बाराती बन जाऊंगा,दुल्हन नहीं बनूंगा। अब दूल्हा मिल ही नहीं रहा मैं क्या करूं।2018 से 23 आ गई, जिनको दूल्हा बनाना चाहते हैं वह 15-15 मिनट में भाग रहे हैं। कभी कहते हैं दूल्हा बनूंगा तो कभी कहते हैं नहीं बनूंगा।

24 घंटे में मंत्री बन जाऊं

बेनीवाल ने कहा कि मंत्री पद मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता। आप लोग अभी बोल दो कि 24 घंटे में मंत्री बनकर यहां पर चार्टर लेकर आओ,तो मैं 24 घंटे में आ सकता हूं। तैयार बैठे हैं दिल्ली वाले। कोई नेता नहीं बचा है। लेकिन मुझे मंत्री नहीं बनना है मुझे तो संत्री बनकर कौम की सेवा करनी है। छोटे भाइयों की सत्ता में भागीदारी लानी है। बेनीवाल ने कहा कि हमारी बहुत बड़ी संख्या थी। अफगानिस्तान से लेकर गंगा के तट तक भरे पड़े थे। धर्म परिवर्तन कर लिए,पंथ में चले गए। डीएनए एक है,करोड़ों की संख्या है लेकिन आपस में लड़ रहे हैं।

काछवा गांव के तेजाजी मंदिर में दर्शन करते हुए हनुमान बेनीवाल।

काछवा गांव के तेजाजी मंदिर में दर्शन करते हुए हनुमान बेनीवाल।

95-98 परसेंट जाट समाज के लोगों ने सिख धर्म ग्रहण किया

हमारा डीएनए एक जगह जाकर बैठ जाए तो इस देश की सत्ता में हमारा कब्जा हो सकता है। बेनीवाल ने कहा कि हमारी जाति से तो 400-500 साल पहले कई पंथ बने। 95 से 98 परसेंट जाट समाज के लोगों ने सिख धर्म ग्रहण किया,विश्नोई बने,जोगी बने,नाथ, बंजारा,गवारिया कई जगह आपके मिलेंगे। जाटों से धीरे-धीरे टूट कर बनते रहे,कोई भी आता है तो जाट कौम उसका सम्मान करती है। कोई भी जाट कौम को भूलाकर ले जाता है कि इस बार आपका सीएम का काम पक्का है,फिर सीएम दूसरा बन जाता है। 70 साल हमसे नारे लगवाए।

80-80 साल के नेता पायलट के पैरों में हाथ डालते

बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट की उम्र क्या है। हमारे 80-80 साल के नेता पायलट के पैरों में हाथ डालते हैं। यह देख मुझे बहुत शर्म आती है। मैं उन्हें कहता हूं कि यदि आपके पैर छूने का ही शौक है तो अपने समाज के नेताओं के छू लो। सचिन पायलट से ज्यादा इंटेलिजेंट जाट समाज के नेता। लेकिन पैर छूने वाले लोग क्या करें उनकी आदत जाएगी नहीं।

क्योंकि वह उस दौर के नेता हैं जब बेवकूफ बनाकर वोट लिए। बिजली आएगी तो करंट आ जाएगा,लड़कियां पढ़ेगी तो भाग जाएगी। नहर नहीं आनी चाहिए क्योंकि उसमें तो लाशें आती है। बहुत गंदा पानी होता है। और लोग यह बात सुनकर ताली भी बजाते। यह हालात राजस्थान के रहे हैं। अब इन हालातों से मुकाबला करना है।

हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए हनुमान बेनीवाल।

हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए हनुमान बेनीवाल।

बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बाद भारतीय आदिवासी पार्टी आई। चार विधायक और एक सांसद,मेरे MLA कम हो गए। हमारे सामने जो जीता वह हमारे ही पाले से गया था। सारे विरोधी मैदान छोड़कर भाग गए थे।बेनीवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारतीय आदिवासी पार्टी के बारे में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले लोग हमारे साथ आकर लड़े तो नौजवानों की उम्मीद को हम पूरा कर सकते हैं।

अग्निवीर के लिए फिर से आंदोलन,शुरुआत सीकर से

बेनीवाल ने कहा कि अग्निवीर भर्ती रद्द करवाएंगे और पहले की तरह ही भर्ती होगी। इसके लिए फिर से आंदोलन शुरू करूंगा और शुरुआत सीकर से ही होगी। बेनीवाल ने कहा कि मेरा एक बार मन हो रहा है दिल्ली कूच का,चारों तरफ से दिल्ली को घेरने का।

नेताओं को गलतफहमी

बेनीवाल ने कहा कि नेताओं को गलतफहमी होती है कि हम नहीं होंगे तो यह होगा,वह होगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। इंदिरा गांधी,राजीव गांधी,अटल बिहारी गए कुछ हुआ क्या देश को। ऐसी गलतफहमी उन लोगों को होती है जिनका जीवन में कुछ देखा हुआ नहीं है,जो लोगों के सायरन सुनकर पागल रहते हैं कि हम भी सायरन बजाएंगे।बेनीवाल ने कहा कि यदि मैं वसुंधरा राजे से झगड़ा नहीं करता तो 2003 में ही मंत्री बन जाता। झगड़ा किया और वह झगड़ा बढ़ गया। तब हमने कहा कि या तो हम नहीं या फिर मैडम नहीं। मैं तो रह गया लेकिन मैडम चली गई।

साफा पहनाकर बेनीवाल का स्वागत करते हुए आयोजक।

साफा पहनाकर बेनीवाल का स्वागत करते हुए आयोजक।

भजनलाल से झगड़ा चल रहा है

अब भजनलाल से झगड़ा चल रहा है। भजनलाल का लंबा टाइम नहीं रहेगा। यह महीने-दो महीने में आपको सब्जी मंडी में फ्रूट खरीदते या सब्जी लाते हुए दिखेंगे। गहलोत भी कहा करते थे कि मैं बहुत बड़ा जादूगर हूं, मेरे बेटे को कोई भी नहीं हरा सकता। लेकिन मैंने तभी कह दिया था कि आपके बेटे को हराऊंगा। मैंने चार रैली करी और जादूगरी खत्म करके काम ठंडा कर दिया।

कांग्रेस 130 क्रॉस नहीं करेगी

बेनीवाल ने कहा कांग्रेस वोट चोर की बात कर रही है,सब इंस्पेक्टर भर्ती का विरोध क्यों नहीं किया। आरपीएससी जो खत्म होती जा रही है उसे ठीक क्यों नहीं करवा रहे। वोट चोर,वोट चोर करने से 300 सीट नहीं आएगी। देश में कितनी भी आंधी चल जाए तो कांग्रेस 130 क्रॉस नहीं करेगी। दोनों भाई-बहन साथ लगे तो 132 हो सकती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading