![]()
अजमेर में दो थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में दोनों नाबालिक लड़कियों के परिवार की ओर से दरगाह और सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस 1- दरगाह थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता ने शिकायत देकर बताया कि उसकी पुत्री मदरसा जाने की कहकर घर से गई थी। लेकिन वापस घर पर नहीं पहुंची। सहेली ने बताया कि वह मदरसा आई नहीं थी। परिवार के द्वारा उसकी तलाश की गई लेकिन उसकी किसी को कोई जानकारी नहीं थी। वह अपना बुर्का साथ लेकर गई है। पिता ने आरोप लगाया कि एक लड़का उसे बहला फुसलाकर ले जा सकता है। लड़का भी अपने घर से गायब है। दरगाह थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस 2- सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता की ओर से थाने पर शिकायत दी गई है। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री घर पर सोई हुई थी। जब वह सुबह नमाज पढ़ने के लिए उठे तो देखा की बेटी घर पर नहीं थी। रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों से पूछताछ की गई लेकिन किसी को उसकी जानकारी नहीं थी। वह अपना बुर्का भी साथ लेकर गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments