☜ Click Here to Star Rating



बांसवाड़ा के नरवाली गांव में शुक्रवार रात करीब 9.15 बजे डोडा-चूरा तस्कर पुलिस नाकाबंदी तोड़कर हवाई फायरिंग करते हुए स्कॉर्पियों से मूंगाणा प्रतापगढ़ की तरफ भाग गए। पुलिस ने खमेरा से परसोलिया थाना क्षेत्र तक 16 किलोमीटर तक तस्करों का पीछा किया, लेकिन व

.

दरअसल रात में पीपलखूंट पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापगढ़ की ओर डोडा-चूरा तस्कर सफेद स्कॉर्पियो में बांसवाड़ा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर खमेरा थाना पुलिस अलर्ट हो गई और नरवाली के पास नाकाबंदी कर दी। हालांकि तस्कर नाकाबंदी से पहले ही तेज रफ्तार से निकल गए।

गाड़ियों में थानेदार सहित पुलिस के 8 जवानों ने खमेरा थाना क्षेत्र के 16 किमी तक पीछा किया। तब रास्ते में तस्करों ने हवाई फायरिंग की और मूंगाणा की ओर भागते हुए दूसरी नाकाबंदी भी तोड़ दी।

घरों से बाहर नहीं निकले लोग तस्करों ने ग्रामीण क्षेत्र में फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों में खौफ फैल गया। लोगों का कहना है कि रात में गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, इसके बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं लगातार दोहराई जा रही इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

तस्करों की तलाश जारी खमेरा थानाधिकारी रमेशचंद्र सेन ने बताया कि तस्करों के आने की सूचना पीपलखूंट पुलिस से मिली थी। नाकाबंदी के बाद स्कॉर्पियो पहले ही निकल गई। जिसका पीछा किया। इस दौरान तस्करों ने रास्ते में हवाई फायरिंग की और फरार हो गए। तलाशी अभियान जारी है और आसपास के थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया है।

2022 में भी हुई थी घटना 17 अक्टूबर 2022 को भी नरवाली क्षेत्र में तस्करों ने पुलिस की नाकाबंदी को तोड़ते हुए वारदात को अंजाम दिया था। उस समय उन्होंने पुलिस वाहन पर चढ़ाने की कोशिश की थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से तस्करों के बढ़ते दुस्साहस और पुलिस की रणनीति पर गंभीर मंथन की जरूरत महसूस की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading