![]()
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में किसी बात को लेकर दो डॉक्टर्स आपस में उलझ गए। मामला मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल तक पहुंचा तो फैमिली मेडिसिन विभाग के रेजिडेंट को जांच के बाद निलंबित किया।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड में यह घटना 16 सितम्बर को हुई। ट्रॉमा वार्ड में जनरल मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और फैमिली मेडिसिन विभाग के रेजिडेंट के बीच मरीज की भर्ती पर्ची पर सील लगाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बड़ गया कि वहां लगे नर्सिंग स्टाफ ने दोनों को शांत किया। सीनियर डॉक्टर्स ने सुलह करवाई।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीपसिंह ने 19 सितंबर को डॉ. आरिफ को निलंबित कर दिया। कमेटी में डॉ. एमएल लोहिया, डॉ. ओपी सुथार व डॉ. प्रवीण गर्ग शामिल थे। जांच में पता चला कि 16 सितंबर को सुबह 12 बजे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिनेश सीरवी ने रेजिडेंट डॉ. आरिफ को मरीज की भर्ती पर्ची भरकर उस पर सील लगाने को बोला। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। ऐसे में वहां मौजूद स्टाफ ने दोनों को शांत किया। बता दे कि पीडियाट्रिक विभाग की ओपीडी में वेट मशीन को लेकर 16 नवंबर 2024 को दो डॉक्टरों में झगड़ा हुआ था।
रिपोर्ट के आधार पर किया रेजिडेंट को निलंबित मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दिलीप सिंह ने बताया कि सीनियर डॉक्टर के साथ रेजिडेंट ने बदतमीजी की थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर रेजिडेंट डॉ. आरिफ को निलंबित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments