![]()
शिवगंज तहसील के उथमन गांव में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
सिरोही के शिवगंज तहसील के उथमन गांव में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में पालड़ी एम थाना क्षेत्र के उथमन गांव निवासी मांगीलाल सेन की मौत हो गई। वह घर में अकेला था। उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। बिजली की मोटर स्टार्ट करते समय उस
दूसरी घटना में उसी गांव के नथा राम मीणा ने घर में रखा एसिड पी लिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उदयपुर ले गए। उदयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नथा राम मीणा के एसिड पीने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments