![]()
धौलपुर शहर की सड़कों के हाल बेहाल, आए दिन होते हैं हादसे।
धौलपुर शहर की सड़कों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहर की प्रमुख सड़कों के साथ गली मोहल्लों की सड़कों में भी गड्ढे मौजूद हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिन दुर्घटनाओं में चोटिल लोग अस्पताल तक पहुंच रहे हैं
शहर में कई गड्ढे एक से दो फीट गहरे और चार से छह फीट तक चौड़े हैं। जिनमें बारिश के मौसम में पानी भर जाने के बाद वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते। जिनमें गिरने से वहां भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को इनका अंदाजा नहीं लग पाता। पिछले एक साल से किसी भी विभाग ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई है। शहर के गौरव पथ निवासी रमेश चंद शर्मा का कहना है कि नगर परिषद की कॉलोनियों से लेकर मुख्य सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
शहर में एक भी ऐसी सड़क नहीं है जहां आम नागरिक बिना परेशानी के आवाजाही कर सकें। वाहन चालकों को इन सड़कों पर चलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी चूक होने पर वाहन असंतुलित होकर दुर्घटना का कारण बन सकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments