![]()
करौली के मंडरायल कस्बे में करंट लगने से युवक की मौत।
करौली के मंडरायल कस्बे के पास सोमवार रात को करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना दरगमा गांव स्थित वीरे वाले हनुमानजी मंदिर के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मंडल थाना अधिकारी रामचंद्र से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बाहेका पुरा निवासी श्याम सुंदर उर्फ काडू शर्मा (25) पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा, सोमवार देर रात मंदिर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वह ई-रिक्शा से जुड़े ट्रांसफॉर्मर की चारदीवारी के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग तुरंत उसे मंडरायल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर मंडरायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
इस घटना से मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव और आसपास के इलाके में भी गमगीन माहौल बना हुआ है। फिलहाल मामले की जांच मंडरायल थाना एएसआई सुरेश कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस ने आवश्यक तथ्य जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments