![]()
कांस्टेबल व्यक्ति को बचाकर बाणगंगा नदी से बाहर लाता हुआ।
भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में 2 व्यक्ति बाणगंगा नदी में डूब गए। वहां से जा रहे एक पुलिसकर्मी जब घटना को देखा तो, वह बाणगंगा नदी में कूद गया और एक व्यक्ति को बचा लिया। जब तक दूसरा व्यक्ति बाणगंगा नदी में डूब गया। उसके शव को बाहर निकाल लिया गया।
कॉन्स्टेबल ने बाणगंगा में कूदकर बचाई जान
कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह ने बताया की वह बाइक से थाने पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में भीड़ लगी हुई थी। उन्होंने बाइक को रोककर देखा तो, दो व्यक्ति बाणगंगा नदी में डूब रहे थे। तभी वह बाणगंगा नदी में कूद गए। जिसके बाद एक व्यक्ति को कॉन्स्टेबल जितेंद्र ने बचा लिया। वहीं एक व्यक्ति डूब गया।
नहाते समय डूबने लगे दोनों व्यक्ति
पूछताछ में पता लगा कई उच्चैन कस्बे के रहने वाले वृंदावन (45) और विशंभर बाणगंगा नदी में नहा रहे थे। पानी का बहाव तेज था। इसलिए वह डूबने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वृंदावन के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। जहां उसके शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।
इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments