![]()
सांसद दुष्यंत सिंह ने पिपलोदी में सामुदायिक भवन के लिए कोष से 11 लाख रुपए मंजूर किए हैं।
झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह ने ग्राम पंचायत मनपसर के पिपलोदी गांव को विशेष तोहफा दिया है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर सांसद कोष से गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है।
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि यह स्वीकृति ग्रामवासियों की मांग पर दी गई है। सामुदायिक भवन मंदिर के पास बनाया जाएगा। सांसद ने इस निर्माण कार्य को जनहित में शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि पिपलोदी में पूर्व में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन ने इसे आदर्श गांव बनाने का लक्ष्य रखा है। यह प्रयास ग्रामवासियों को हादसे के दर्द से उबारने में मददगार साबित होगा। उन्होंने पिपलोदी के लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments