40 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार।
हनुमानगढ़ की टाउन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में ड्रग्स सप्लाई के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने पदमराज उर्फ पप्पू (52) को गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा के सिरसा जिले के चोटाला का रहने वाला है। पदमराज पिछले दो साल से फरार चल रहा
यह मामला 12 सितंबर 2023 का है। तब पुलिस ने सुखवंत सिंह उर्फ सुखा और साहिल बिश्नोई को 40 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। जांच में पता चला कि हेरोइन की सप्लाई पदमराज ने की थी। पदमराज पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।

3 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार।
दूसरे मामले में पुलिस ने सतपाल को गिरफ्तार किया है। वह हनुमानगढ़ के तलवाड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। यह मामला 2 अप्रैल 2025 का है। तब पुलिस ने भागीरथ सोनी को 3 किलो 340 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पकड़ा था। जांच में पता चला कि डोडा पोस्त की सप्लाई सतपाल ने की थी। सतपाल (30) पर भी पहले से एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों को पकड़ने में हेड कॉन्स्टेबल सरजीत सिंह, कॉन्स्टेबल राकेश रमाणा और चेतप्रकाश की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments