![]()
4 महीनों से फरार चल रहे साइबर ठग मुखबिर की सूचना पर हुए गिरफ्तार।
डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी 4 महीने से फरार चल रहा था और, दूसरा आरोपी 3 महीने से फरार चल रहा था। एक आरोपी से चोरी का मोबाइल और फर्जी सिम जब की गई हैं। वहीं दूसरे आरोपी से 1 फर्जी सिम जब्त की गई है। दोनो
4 महीने से फरार साइबर ठग गिरफ्तार
पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया की साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहली कार्रवाई करते हुए अरबाज निवासी भौरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी साइबर ठग 4 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। कल मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी की साइबर ठग अरबाज मल्हाका रोड़ पर घूम रहा है। जिसके बाद तुरंत थाने से टीम को रवाना किया गया और, आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक फर्जी सिम बरामद की गई है।
दूसरे आरोपी से चोरी का मोबाइल और फर्जी सिम जब्त
दूसरी कार्रवाई करते हुए 3 महीने से फरार चल रहे साइबर ठग सोहिल निवासी भौरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 3 महीने से पुलिस को चकमा देने में लगा हुआ था। आरोपी से तलाशी के दौरान एक मोबाइल मिला। जिसमें फर्जी सिम लगी हुई थी। फोन में फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनी हुई हैं। इसके अलावा मोबाइल में साइबर ठगी के कई सबूत भी मिले हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments