☜ Click Here to Star Rating



पूर्व सीएम अशाेक गहलोत,प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट

अलवर और खैरथल में होने वाले कांग्रेस नेताओं के दौरे को रद्द कर दिया गया है। इसका कारण राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी (62) का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन होना बताया गया है । उनके निधन से पूरे प्रदेश कांग्र

.

दरअसल, शनिवार को खैरथल में कांग्रेस की बड़ी जनसभा आयोजित होने वाली थी। इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम तय था।

गहलोत सुबह 10 बजे अलवर पहुंचने वाले थे और 11 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद खैरथल रवाना होना था। लेकिन रामेश्वर डूडी के निधन की खबर मिलते ही सभी नेताओं ने अपना दौरा रद्द कर दिया।

कौन थे रामेश्वर डूडी रामेश्वर डूडी राजस्थान की राजनीति में एक किसान नेता और आधुनिक जाट नेता के रूप में जाने जाते थे। वे पेंट-शर्ट पहनने वाले जाट नेता के तौर पर भी लोकप्रिय रहे।साल 2004 में बीकानेर लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता धर्मेंद्र को कड़ी चुनावी टक्कर दी थी। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब 25 महीनों से कोमा में थे।

उनका अंतिम संस्कार आज बीकानेर में ही किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डूडी का जाना पार्टी और प्रदेश दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading