सड़क हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई।
भीनमाल थाना क्षेत्र के तवाब गांव के बीच एक बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को भीनमाल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शवों का सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि भीनमाल के तवाब गांव निवासी जयंतीलाल (28) पुत्र विषाराम भील और दीपाराम(26) पुत्र मोटाराम भील कपड़े खरीदने के लिए बाइक से भीनमाल गए थे। खरीदारी करने के बाद शाम करीब 6 बजे अपने गांव तवाब जा रहे थे। इसी दौरान रामसीन की ओर से सीमेंट से भरा एक ट्रैक्टर ने साई बाबा मंदिर के पास बाइक सवार दोनों भाइयों को टक्कर मार दी।

घटना के मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।
टक्कर इतनी तेज थी कि घटना में दोनों बाइक सवार जयंतीलाल व दीपाराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से भीड़ हो हटाते हुए शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया जिसका सुबह पोस्टमॉर्टम किया जायेगा।
पुलिस ने घटना स्थल से बाइक व ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौका रिपोर्ट बनाकर मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

घटना के बाद मौके पर पड़ा ट्रैक्टर।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments