![]()
नागौर जिले में 1 अक्टूबर से सभी अस्पतालों और उप स्वास्थ्य केंद्रों का समय बदल रहा है। शरद ऋतु की शुरुआत के साथ ही अब सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रहेगा। रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन सरकारी अस्पताल सुबह 9 बजे से 11
ओपीडी के समय में बदलाव
नागौर सीएमएचओ डॉ. जुगल किशोर सैनी ने बताया कि ओपीडी के समय में बदलाव से सरकारी अस्पतालों समेत कुल 524 संस्थान प्रभावित होंगे। इनमें नागौर और खींवसर का जिला अस्पताल, मेड़ता, डेगाना व जायल का उप जिला अस्पताल, नागौर शहर में स्थित लोहारपुरा और दवे नगर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 27 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(CHC) व 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(PHC) और 418 उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
नागौर जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि नागौर में बीकानेर रोड स्थित जेएलएन अस्पताल और पुराने अस्पताल स्थित एमसीएच विंग में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इमरजेंसी सेक्शन में डॉक्टर्स का डयूटी समय दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक तथा नाइट ड्यूटी डॉक्टर का समय रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक रहेगा। सरकारी छुट्टी के दिन इमरजेंसी सेक्शन में डॉक्टर्स डयूटी का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक और दोपहर 4 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments