![]()
टोंक अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची।
टोंक में चलते हुए कंटेनर में बिजली केबल फंसने से बिजली और एक दीवार गिर गई। चपेट में आने से वहां से गुजर रही दो बालिकाएं गंभीर घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना पीपलू उपखंड क्षेत्र के डोडवाड़ी में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। डोडवाड़ी के प्रशासक प्रधान लाल गुर्जर ने बताया कि एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा अनुष्का पुत्री मनराज गुर्जर, आयुषी चौधरी पुत्री रमेश चौधरी व अंजली प्रजापत पुत्री दयाराम प्रजापत सहित अन्य बालिकाएं सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने घर आ रही थी।
इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे कंटेनर में झूल रही बिजली केबल फस गई। कंटेनर चालक की लापरवाही के चलते विद्युत केवल फंसने से विद्युत पोल एक मकान की दीवार पर टीन शेड पर गिर गया। इससे मकान की दीवार गिर गई।
मकान की दीवार गिरने से छात्रा अनुष्का गुर्जर के पैर में फैक्चर हो गया। वहीं 7 वर्षीय छात्रा आयुषी चौधरी के सिर में चोट आई। अंजलि प्रजापत के मामूली चोट आई। इसके बाद ग्रामीणों ने छात्राओं को टोंक अस्पताल में पहुंचाया।
छात्रा आयुषी चौधरी के सिर में चार टांके लगे हैं। जबकि अनुष्का गुर्जर के पैर में फैक्चर हो गया है। सूचना पर बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता राजूराम भटेसर सहित अन्य कार्मिक मौके पर पहुंचे। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि विद्युत केबल 8 मीटर की निश्चित ऊंचाई पर थी। लेकिन कंटेनर चालक की वजह से यह हादसा हुआ है। सहायक अभियंता ने कंटेनर चालक के विरुद्ध झिराना थाना में रिपोर्ट दी है।
झिराना थानाधिकारी हरीमन मीणा ने कहा कि घायल छात्राओं के परिजन व विद्युत विभाग द्वारा जिस तरह की रिपोर्ट दी जाएगी। उसी आधार पर कंटेनर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इनपुट: रामकल्याण सैनी, पीपलू।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments