☜ Click Here to Star Rating



पुलिस गिरफ्त में मास्टरमाइंड रेणुका चौधरी(सफेद शर्ट)और सहयोगी सुबिता(लाल साड़ी में)

सीकर की धोद पुलिस ने हनीट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड सहित 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने एक 64 साल के बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाकर उससे 12.90 लाख रुपए ऐंठे थे। आज दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया।

.

थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि मामले में मास्टरमाइंड रेणुका चौधरी (30) पुत्री बजरंगलाल निवासी घस्सु का बास और उसकी सहयोगी सुबिता (37) पत्नी सुरजाराम जाट निवासी रामपुरा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया गया।

बुजुर्ग ने दर्ज कराया केस

इस संबंध में 64 साल के बुजुर्ग रामकरण ने 30 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया कि 15 से 20 दिन पहले उसकी फेसबुक के जरिए रेणुका चौधरी से जानकारी हुई। रेणुका उन्हें वीडियो कॉल भी करती थी। इसके बाद रेणुका ने ही सुबिता नाम की महिला की बेटी से उसकी इंस्टाग्राम पर जानकारी करवाई। रेणुका ने सुबिता की बेटी को रामकरण के फार्म हाउस पर मिलने के लिए भेजा। पांच मिनट के बाद ही वहां रेणुका अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आई। इन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर एक सोने की अंगूठी,एक सोने की चेन और 25 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद स्टांप लिखावट लेकर रेणुका चौधरी ने अपने अकाउंट में 12.90 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे।

मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों महिलाएं ही फरार थीं। आज सूचना मिली कि यह धोद चौराहे पर आई है। जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। साथ ही मास्टरमाइंड रेणुका के अकाउंट को फ्रीज करवा दिया गया है।

थानाधिकारी राकेश मीणा ने बताया कि मास्टरमाइंड रेणुका चौधरी पहले भी लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में एक सरकारी डॉक्टर को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपए ऐंठ चुकी है। इस मामले में रेणुका पीड़ित रामकरण से मिलने के लिए गई तब उसने रामकरण का रिसॉर्ट देखा। ऐसे में उसने सोचा कि इसे जाल में फंसाकर लाखों रुपए ले सकते हैं।

यह बात उसने अपनी परिचित सुबिता को बताई। फिर रेणुका चौधरी के कहने पर सुबिता ने अपनी बेटी की इंस्टाग्राम आईडी से पीड़ित रामकरण को मैसेज करवाया। जब सुबिता की बेटी रामकरण से मिलने के लिए पहुंची तो कुछ मिनट बाद रेणुका अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंची और फिर रामकरण के साथ मारपीट करके रुपए ऐंठ लिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading