☜ Click Here to Star Rating


बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में देर रात करीब बारह बजे फिर सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन जने घायल हो गए। कार में सवार दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है, जबकि पिकअप सवार को भी चोट लगी है।

.

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार देर रात करीब 12 बजे बाना रोड पर रेलवे फाटक से दो किलोमीटर आगे ये हादसा हुआ है। स्विफ्ट कार व पिकअप आमने सामने टकरा गए। कार में तीन युवक सवार थे, जिसमें दो के गंभीर चोट आई है। इनमें राजेश पुत्र सोहनलाल जाट निवासी कुंतासर व महेंद्र जाट निवासी बाना घायल हुए। पिकअप सवार बाना निवासी अमरचंद पुत्र जैसाराम नायक घायल हुआ। जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। टक्कर में पिकअप पलट गई व कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। इमरजेंसी सेवा नम्बर 112 वाहन के चालक श्रवण कुमार ने मौके पर घायलों को निकालने में सहयोगी रहे। वहीं हरिराम बाना, इन्द्रचंद गोदारा, सुरेंद्र महिया ने अपने वाहनों से उतर कर घायलों को निकाला और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हेड कांस्टेबल देवाराम टीम सहित मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू करवाया। दोनों वाहन गांव बाना के ही बताए जा रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले दिनों सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हुई थी, जिसमें चार दोस्त थे। ट्रोमा सेंटर नहीं होने के कारण सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल रैफर करना पड़ता है।

हादसे के फोटो..

हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर रुके और घायलों को अस्पताल भेजा।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर रुके और घायलों को अस्पताल भेजा।

पिकअप गाड़ी कई बार पलटकर दूर जा गिरी, पूरी गाड़ी बिखर गई।

पिकअप गाड़ी कई बार पलटकर दूर जा गिरी, पूरी गाड़ी बिखर गई।

हादसे के बाद कार के पहिये तक निकलकर सड़क पर बिखर गए।

हादसे के बाद कार के पहिये तक निकलकर सड़क पर बिखर गए।

क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीच में ही गिरे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले इन वाहनों को रास्ते से हटाया।

क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीच में ही गिरे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले इन वाहनों को रास्ते से हटाया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading