![]()
हनुमानगढ़| नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत जंक्शन पुलिस ने सोमवार को 2 किलो 37 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है।
.
जंक्शन सीआई लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि एसआई गजेन्द्र शर्मा ने टीम के साथ गश्त के दौरान श्रीगंगानगर नंबर की ब्रेजा कार को रोककर तलाशी ली तो 2.37 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार सिद्धार्थ डुडी (31) निवासी पुरानी आबादी श्रीगंगानगर और धर्मेन्द्र बिश्नोई (20) निवासी फलौदी को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments