![]()
वैशाली नगर थाने में गिरफ्तार आरोपी आमिर व राहुल
अलवर के वैशाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर संग्राम के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों को बैंक खाते (म्यूल अकाउंट) कमीशन पर और सिम उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया व दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार ए
थाना प्रभारी वैशाली नगर गुरुदत्त सैनी ने बताया कि 7 सितंबर को सूचना मिली थी कि सूर्य नगर, अरावली फ्लैट्स के पीछे सार्वजनिक पार्क में कुछ युवक मोबाइल पर साइबर फ्रॉड का काम कर रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची और चार युवकों को पकड़ा। जांच में उनके मोबाइल फोन से बैंक खाते बेचने की चैट, सिम कार्ड खरीद-फरोख्त, पैसों के ट्रांजेक्शन व स्कैनर बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कमीशन पर साइबर ठगों को खाते और सिम उपलब्ध कराते थे।
गिरफ्तार आरोपी
1. आमिर खान पुत्र मुस्ताक खान, उम्र 18 वर्ष, निवासी घाटला थाना विजय मंदिर, अलवर।2. राहुल पुत्र इब्राहिम खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी पेट्रोल पंप के पीछे, बगड़ तिराया, अलवर।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments