![]()
बारां जिले के सारथल थाना क्षेत्र की एक युवा विवाहिता की सांप के डसने से मौत हो गई।
बारां जिले के सारथल थाना क्षेत्र की एक युवा विवाहिता की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतका की पहचान दोबड़ा गांव निवासी पूजा के रूप में हुई है।
पूजा (24) दो दिन पहले अपने पीहर देवका दार गई थी। वहां वह खेत में मूंगफली की फसल से खरपतवार निकाल रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजन उसे पहले अकलेरा अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार को झालावाड़ अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
झालावाड़ अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया और सारथल पुलिस को सूचना दी। सोमवार को झालावाड़ अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। मृतका का विवाह मात्र डेढ़ साल पहले हुआ था। उसका ससुराल देवका दार गांव में था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments