![]()
फलोदी जिले की भोजासर पुलिस ने 104.08 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से स्मैक सप्लाई में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
एसपी कुंदन कंवरिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर भोजासर थानाधिकारी अशोक कुमार ने टीम के साथ कार्रवाई की। पुलिस ने अरशद निवासी बरकत कॉलोनी फलोदी और साबिर निवासी रामदेवनगर हाजीसागर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर साबिर के मकान पर दबिश दी। वहां से साबिर के कब्जे से 56.88 ग्राम और अरशद के कब्जे से 47.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ भोजासर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी साबिर ने बताया कि उसने यह स्मैक जोड़ निवासी अनीस से खरीदी थी। पुलिस अब इस संबंध में आगे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी स्मैक खरीदने और बेचने का काम करते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments