☜ Click Here to Star Rating



बहरोड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल और बोलेरो गाड़ी जब्त की गई है।

.

थाना अधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में एक बहरोड़ का रहने वाला प्रसन्नदीप उर्फ पर्रा (32) है। वह अलवर की खुली जेल से 14 जुलाई से फरार चल रहा था।

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे बहरोड़ में लूटपाट की वारदात और अवैध वसूली करने के लिए आए थे। पुलिस ने तीनों को नेशनल हाईवे संख्या 48 पर गांव दहमी के पास से गिरफ्तार किया।

अन्य दो आरोपियों में गांव दहमी का रहने वाला आकाश उर्फ पर्रा (24) और नीमराना थाना क्षेत्र गांव दूघेडा का रहने वाला हेमंत उर्फ अनंत राव (24) शामिल हैं। सभी बदमाशों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान बोलेरो गाड़ी के मालिक, हथियार के स्रोत और अवैध वसूली के लक्ष्य की जांच की जाएगी। बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि हार्डकोर अपराधी प्रशन्नदीप उर्फ पर्रा के खिलाफ 15 जुलाई को जेल से फरार होने का मामला अलवर कोतवाली थाने में दर्ज है। कोतवाली पुलिस अलवर उसे कई दिनों से तलाश रही थी।

बहरोड़ के मैन बाजार चौधरियों के मोहल्ले के निवासी प्रसन्नदीप उर्फ पर्रा को 12 मार्च 2018 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवेन्द्रपाल सिंह ने फांसी की सजा सुनाई थी। आरोपी ने मार्च 2016 में मैन बाजार में अवैध वसूली को लेकर घनश्याम गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बाद में आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील की। वहां से उसकी सजा आजीवन कारावास में बदल दी गई। प्रसन्नदीप के खिलाफ अब तक 26 मामले दर्ज हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading