बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग व मारपीट के दो आरोपियों को गिफ्तार किया है। साथ ही घटना में उपयोग में ली गई फॉर्च्यूनर, पिस्तौल मय मैगजीन बरामद की है। इस मामले में अब तक पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल इन दोन
रिपोर्ट में भजनलाल ने बताया- 17 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे मैं ईसूजी पिकअप कार से धोरीमन्ना से अपने घर बाछला जा रहा था। रास्ते में कृषि मंडल से खारी जाने वाली सड़क पर दिनेश पुत्र जोधाराम, हापूराम पुत्र जोधाराम, मनोहर पुत्र भीखाराम सभी निवासी जांभजी का मंदिर व विकास पूनिया निवासी कूडकी, प्रकाश पुत्र मंगलाराम निवासी नेडीनाडी व चार-पांच अन्य लोगों ने मेरी कार के आगे अपनी गाड़ियां लगाकर रास्ता रोका। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी में प्रकाश के खिलाफ पहले परीक्षा अधिनियम समेत 7 मामले दर्ज है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई टीमें
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसटी और धोरीमन्ना थाना समेत अलग-अलग स्पेशल टीमें बनाई। टीम ने नामजद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। टीमों ने लगातार प्रयास करते करने के दौरान आरोपियों धोरीमन्ना इलाके में होने की सूचना मिली।
मुझे जान से मारने की नीयत से पिस्टल से मुझ पर दो फायर किए। इसके बाद मारपीट की। चिल्लाने और लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

टीम ने फायरिंग में उपयोग में ली गई पिस्तौल जब्त की है।
फॉर्च्यूनर और अवैध पिस्तौल बरामद
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- तकनीकी और सूचना के आधार पर फायरिंग मामले में फरार चल रेआरोपी प्रवीण कुमार उर्फ हापु पुत्र जोधाराम निवासी जांभोजी का मंदिर कबूली, धोरीमन्ना, प्रकाशचंद पुत्र मंगलाराम निवासी गडरा नेडी नाडी पुलिस थाना धोरीमन्ना को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में उपयोग में ली गई फॉर्च्यूनर व अवैध पिस्तौल मय मैगजीन को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों से आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
अब तक चार आरोपी हो चुके गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि प्रकाश पुत्र मंगलाराम निवासी गडरा नेडी नाडी के खिलाफ पूर्व में 7 मामले दर्ज है। इसमें 1 मामला आर्म्स एक्ट, 1 मामला परीक्षा अधिनियम व 5 मामले मारपीट के दर्ज है। वहीं प्रवीण कुमार उर्फ हापु पुत्र जोधराम निवासी जांभोजी का मंदिर कबूली के खिलाफ यह पहला मामला है। इससे पूर्व पुलिस ने श्रवण कुमार पुत्र रामजीवन निवासी कबूली, कमलेश कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी नेडीनाडी धोरीमन्ना को गिरफ्तार कियेा है। जिनसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से इन दोनों को जेल भेज दिया था।

घटना में उपयोग में ली गई लग्जरी कार को जब्त किया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments