उदयपुर के कोटड़ा थाने में गिरफ्तार दोनों आरोपी।
उदयपुर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक कार को रुकवाया और चैकिंग की तो उसमें गांजा मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए दो जनों को पकड़ा। कार गुजरात पासिंग थी और उसमें आरोपी उदयपुर जिले के थे।
उदयपुर पुलिस की और से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर पुलिस की डीएसटी टीम और कोटड़ा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
कोटड़ा डिप्टी राजेन्द्रसिंह राठौड़, डीएसटी टीम के सीआई श्याम सिंह रत्नू और कोटड़ा थानाधिकारी मंगलाराम थानाधिकारी ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई की।
थानाधिकारी मंगलाराम ने बताया कि 22 अगस्त को नाकाबंदी के दौरान एक गुजरात नंबर की कार को रोककर चालक व उसके साथी से पूछताछ कर गाडी की चैकिंग की गई। पुलिस टीम ने देखा तो अंदर अवैध गांजा था।

उदयपुर पुलिस ने गांजे के साथ पकड़े दो जने और जब्त की कार।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कार से करीब 12 किलो 650 ग्राम अवैध सूखा गांजा और कार को जब्त किया।
पुलिस ने इस मामले में कार चालक कोटड़ा के शीतलामाता मंदिर के पास रहने वाले फिरदोस खान पुत्र फरीद खान और उसके साथी कोटड़ा के लाम्बाहल्दु निवासी विक्रम पुत्र भरत को गिरफ्तार किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments