उदयपुर के रानी रोड हनुमान मंदिर में भक्ति से तुलसी जन्मोत्सव मनाते हुए
उदयपुर शहर के रानी रोड स्थित दक्षिण मुखी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर चित्रकूट धाम महाकालेश्वर परिसर में रामभक्त उपासक मंडल द्वारा आयोजित तुलसी जन्मोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ।

हनुमान मंदिर में भक्ति करते भक्तगण
कार्यक्रम की शुरुआत 30 जुलाई की शाम अखंड श्रीराम चरित मानस पाठ के साथ हुई, जो 31 जुलाई की शाम तक अनवरत चला। मुख्य आयोजन के तहत आज शाम 5:15 बजे तुलसी स्तंभ पर 51 फीट उंची राम नाम पताका फहराई गई। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावविभोर करने वाला रहा।
संध्या 7:30 बजे पाठ का विधिवत समापन हुआ, जिसके पश्चात सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रभु प्रसादी (तुलसी भंडारा) का लाभ लिया।

मंदिर में 51 फीट उंची राम नाम पताका फहराई तब मौजूद भक्तगण
श्री रामभक्त उपासक मंडल के संयोजन में हुए इस आयोजन में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। मंदिर परिसर पूरे दिन राम नाम के संकीर्तन से गूंजता रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments